दर्दनाक: महाराष्ट्र में भंडारा के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 नवजातों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2021, 07:35 AM IST

महाराष्ट्र के भंडारा स्थित एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। इस दौरान अस्पताल के इस वार्ड में 17 बच्चे थे।

दर्दनाक: महाराष्ट्र में भंडारा के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 नवजातों की मौत

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां के जिला अस्पताल में आग लगने की वजह से 10 नवजातों की मौत हो गई है। मामला भंडारा स्थित एक सरकारी अस्पताल का है जहां अस्पताल के न्यू बोर्न नेटल वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। शनिवार रात अचानक से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यहां आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक अस्पताल के लोग वहां पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी और 10 बच्चों को अपनी जिदंगी से हाथ धोना पड़ा। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने किसी तरह से 7 नवजातों को बचा लिया।

 भंडारा, महाराष्ट्र स्थित अस्पताल के सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने बताया, 'भंडारा जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आज तड़के 2 बजे आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गई। यूनिट से सात बच्चों को बचाया गया है।' 

बचा लिए सात बच्चे

शनिवार रात को जैसे ही सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) से धुंआ निकलता देखा तो अस्पताल में मौजूद नर्स और कर्मचारी वहां पहुंचे लेकिन तब तक आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सात बच्चों को बचा लिया गया। नवजात बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं लोग इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही करार दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!