Surya Grahan end time today: जानिए लखनऊ, पटना, जयपुर समेत किस शहर में कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2020, 01:35 PM IST

Surya Grahan June 2020 in Lucknow, Patna, Bhopal, Jaipur: भारत के कई हिस्सों में 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण नजर आया। अलग अलग शहरों में इसके समय में थोड़ा अंतर देखने को मिला है।

Surya Grahan end time today: जानिए लखनऊ, पटना, जयपुर समेत किस शहर में कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण?

नई दिल्ली: दुनिया एक और खगोलीय घटना का गवाह बनी है। 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा है, संयोग से 21 जून को ही सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात भी होती है। भारत में लोग ग्रहण को सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं मानते हैं और ग्रहण के दौरान सूतक का पालन करते हैं। सूतक काल के दौरान लोग उपवास करते हैं। आज का सूर्य ग्रहण अलग अलग शहरों में अलग अलग समय पर शुरु होकर अलग अलग समय पर खत्म हुआ।

सूर्य ग्रह 2020 सूतक साल
वयस्कों के लिए सूतक 20 जून को सुबह 9:52 बजे शुरू हो गया है और 21 जून को दोपहर 1:49 बजे खत्म होगा। बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों के लिए सूतक 21 जून को सुबह 5:24 बजे से दोपहर 1:49 बजे तक है।

21 जून को भारत में सूर्य ग्रहण का समय
ग्रहण सुबह 10:20 बजे शुरू होगा। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव दोपहर 12:02 बजे देखने को मिलेगा। दोपहर 01:49 बजे ग्रहण समाप्त होगा।

भारत के अलग अलग शहरों में कब शुरू और खत्म हुआ सूर्य ग्रहण।

शहर शुरुआत               खत्म             
नई दिल्ली              10:20  13:49
मुंबई 10:01  13:28
हैदराबाद 10:15 13:34
बेंगलोर 10:13 13:32
चेन्नई 10:22 13:42
कोलकाता 10:46 14:17
पुणे 10:03 13:31
सूरत 10:03 13:31
जयपुर 10:15 13:34
अहमदाबाद 10:04 13:32
सूरत 10:04 13:32
जयपुर 10:15 13:44 
कानपुर 10:25 13:57 
पटना 10:37 14:10 
देहरादून 10:24   13:51 
शिमला 10:23   13:48 
तेहरी 10:25 13:52 
लुधियाना 10:21 13:45 
आगरा 10:20   13:51 
सिरसा 10:17 13:43 
नागपुर 10:18 13:51 
इंदौर 10:11   13:42 

भोपाल

लखनऊ

10:15  

10.26

13:47

13.58

21 जून 2020 को पड़ने वाला वार्षिक सूर्य ग्रहण उत्तरी भारत के अलावा चीन और दक्षिण पाकिस्तान के अलावा  कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इथियोपिया सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों से देखा जाएगा।

कैसे होता है सूर्य ग्रहण?
जब भी चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो एक सूर्य ग्रहण लगता है। इस समय, चंद्रमा पृथ्वी तक पहुंचने वाले सूर्य की किरणों को रोक लेता है, और चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ती है। इस घटना के दौरान पृथ्वी से सूरज छिपता नजर आता है।

End of Article