Cyclone Yaas:यास के बहुत गंभीर तूफान में बदलने के संकेत 26 मई को ओडिशा और बंगाल में मचा सकता है तबाही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2021, 08:32 AM IST

Cyclone Yaas Update: ताउते के बाद 'यास' के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई जा रही है इसे लेकर मौसम विभाग ने कहा कि ये खासा नुकसान पहुंचा सकता है।

Cyclone Yaas:यास के बहुत गंभीर तूफान में बदलने के संकेत 26 मई को ओडिशा और बंगाल में मचा सकता है तबाही

Cyclone Yaas May Hit west bengal & Odisha: चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktai) के हाहाकार के बीच देश में अब नए चक्रवात यास का खतरा मंडराने लगा है बताया ज रहा है कि ये भी खासी तबाही ला सकता है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात यास के 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (Cyclone Yaas severe storm) में बदलने और 26 मई को ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है, IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है।

गौर हो कि अभी 'ताउते' के आने के बााद नौसेना ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया था, इस चक्रवात के चलते महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी तबाही हुई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 मई को साइक्‍लोन यास देश के पूर्वी तटीय इलाकों में दस्‍तक दे सकता है इस खबर के बाद महाराष्‍ट्र और गुजरात में जो एनडीआरएफ टीमें तैनात थीं उन्‍हें अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भेजा जा रहा है ताकि खतरे की तीव्रता को कम किया जा सके।

NCMC की बैठक में 'Yaas' की तैयारियों की हुई समीक्षा

वहीं कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (NCMC) ने एक बैठक में बंगाल की खाड़ी में आने वाले संभावित चक्रवातीय तूफान 'Yaas' की तैयारियों की समीक्षा की और देश के शीर्ष नौकरशाहों को कोविड-19 मरीजों, अस्पतालों और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केन्द्रीय और राज्य की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी कदम समय पर उठाए जाएं ताकि जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

'Yaas'के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए गए, नियंत्रण कक्ष में रहेंगी "दीदी"

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात 'यास' के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए खुद नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी। अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाली मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना कर दी गयी है और अघिकारियों को तटवर्ती तथा नदी क्षेत्रों के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है।

चक्रवात 'Yaas' से निपटने को तैयार है तटरक्षक

भारतीय तटरक्षक देश के पूर्वी तट पर विकसित हो रहे चक्रवातीय तूफान 'यास' के कारण उत्पन्न हो सकने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। तटरक्षक ईस्टर्न सीबोर्ड ने चक्रवात के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।ईस्टर्न सीबोर्ड में तटरक्षक स्टेशन, जहाज और विमान हाई अलर्ट पर हैं।वहीं पश्चिम बंगाल में चक्रवातीय तूफान के मद्देनजर कोलकाता पोर्ट टस्ट्र भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बंदरगाह जानमाल, जहाजों तथा अन्य संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!