नई दिल्ली: यदि हमें किसी के बारे में सर्च करना है सबसे पहले हमारे जेहन में गूगल (Google) का नाम आता है लोग इस सर्च इंजन पर इतने ज्यादा निर्भर हो चुके हैं कि हर चीज को गूगल करने लगे हैं ऐसा हो भी क्यों ना गूगल सर्च करते ही इंस्टेंट नतीजे जो दे देता है। साल 2019 जाने को है इससे जुड़ी कई यादें लोगों के जेहन में हैं।
Google ने इस बारे में कि भारत में इस साल लोगों ने क्या, किन लोगों को ओवरऑल, नियर मी जैसी कैटेगरी क्या सबसे ज्यादा सर्च ( Search) किया गया है इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है।

इसमें साफ किया गया है कि भारत (India) में इस साल के टॉप ट्रेंड्स क्या रहे हैं और अलग अलग कैटिगरी में लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है बात करें ओवरऑल कैटेगरी की तो Cricket World Cup को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वहीं लोकसभा चुनाव फिर चंद्रयान-2 के बारे में सर्च रही हैं।

अगर बात करें 2019 में भारत में टॉप सर्चेबल Personalities की तो इसमें अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan Varthaman) सबसे ज्यादा सर्च किए गए यानि मोस्ट सर्चेबल रहे अपने कैप्टन अभिनंदन वर्तमान...
इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं, वहीं तीसरे नंबर पर युवराज सिंह चौथे नंबर पर आनंद कुमार रहे हैं फिर विक्की कौशल और उसके बाद ऋषभ पंत रहे हैं।
गौरतलब है कि अभिनन्दन वर्धमान भारतीय वायु सेना के अधिकारी है। वे विंग कमाण्डर के पद पर हैं और मिग -21 बाइसन के पायलट हैं।उन्हें हाई शॉट एंगेजमेंट में एक पीएएफ एफ 16 को नीचे गिराने वाले किल शॉट का श्रेय दिया जाता है।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी, 2019 को उस वक्त पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था, जब उसने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह खुद पैराशूट से उतरने के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जा पहुंचे, जहां से उन्हें पाक सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया।
लेकिन पाकिस्तानी कैद में भी उन्होंने जिस तरह का हौसला दिखाया, उससे करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।अभिनन्दन वर्तमान को पाकिस्तान द्वारा 1 मार्च, 2019 को भारत-पाकिस्तान सीमा स्थिति वाघा सीमा पर छोड़ दिया गया । और इन्हे 'वीर चक्र' से भी सम्मानित किया गया है।
Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।