टॉप 10 'Best Place To Work' लिस्ट से बाहर हुई गूगल, फेसबुक, टॉप पर पहुंची ये कंपनी

टेक एंड गैजेट्स
Updated Dec 11, 2019 | 16:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Best Place To Work: ग्लास डोर ने बेस्ट प्लेस टू वर्क की लिस्ट जारी कर दी है और इस लिस्ट के टॉप 10 में गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियों का नाम नहीं है। जानिए कौस सी कंपनी है टॉप पर।

Best Place To Work
ये कंपनी है काम करने के लिए बेस्ट प्लेस  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • बेस्ट प्लेस टू वर्क की टॉप 10 लिस्ट में गूगल, फेसबुक या एप्पल का नाम शामिल नहीं है।
  • अमेजन इस बार भी इस लिस्ट में अपने लिए कोई जगह नहीं बना पाई है।
  • गूगल पिछले 8 साल से बेस्ट प्लेस टू वर्क की टॉप 10 लिस्ट में शामिल थी, जो इस बार बाहर हो गई है।

सैन फ्रांसिस्को: दिग्गज टेक कंपनियां जैसे फेसबुक और अल्फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) को लंबे समय से काम करने के लिए दुनियाभर के सबसे बेहतर स्थान में से एक माना जाता रहा है। फेसबुक और गूगल (अल्फाबेट इंक) को लोग काम करने का बेहतर स्थान मानते है, लेकिन अब इन संस्थानों की चमक कम होती जा रही है। सिलिकॉन वैली की ये दोनों कंपनियां अमेरिका में बेस्ट वर्कप्लेस (कार्यस्थल) की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गई हैं। 

मंगलवार को जारी हुई ग्लास डोर की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही कंपनियां अमेरिका में 'बेस्ट प्लेस टू वर्क' की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गई हैं। ग्लासडोर की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक HubSpot Inc पहले स्थान पर है, जो एक क्लाउड कम्प्यूटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी है। जबकि टेक फर्म DocuSign Inc और Ultimate Software तीसरे व 8वें स्थान पर है। 

फेसबुक जो पिछले 10 साल में तीन बार 'best place to work' का खिलाब प्राप्त कर चुकी है, इस बार की लिस्ट में 23वें स्थान पर है। पहली बार इस लिस्ट में शामिल होने के बाद से फेसबुक की ये सबसे बुरी रैंकिंग है। फेसबुक इस लिस्ट में पहली बार साल 2011 में शामिल हुई थी। पिछले साल फेसबुक इस लिस्ट में 7वें स्थान पर थी। 

गूगल को साल 2015 में 'best place to work' का खिलाब मिल था और पिछले 8 साल से कंपनी लगातार टॉप 10 लिस्ट में रही है। वहीं एप्पल जो टॉप 25 में शामिल रहा करती थी इस बार की लिस्ट में 84वें स्थान पर पहुंच गई है। अमेजन जो कभी भी अपने पॉजिटिव कलचर के लिए लिस्ट में शामिल नहीं हुई है, इस बार भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाई है। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन एक मात्र बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसने बड़ी छलांग लगाई है। माइक्रोसॉफ्ट इस लिस्ट में पिछले साल 34वें पायदान के मुकाबले इस बार 21वें पायदान पर आ गई है। 

अगली खबर