'मैं मारने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया', पकड़े जाने पर फिदायीन आतंकी लगा गिड़गिड़ाने  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 03:00 PM IST

Pakistani intruder nabbed in Naushera sector : घायल आतंकी को पहले सेना के स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया फिर बाद में उसे राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया। आतंकी तब्रेक का हाथ आना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया है कि वह लश्कर के फिदायीन दस्ते का हिस्सा है।

 'मैं मारने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया', पकड़े जाने पर फिदायीन आतंकी लगा गिड़गिड़ाने  

Pakistani intruder nabbed in Naushera sector: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप सेना के प्रतिष्ठानों पर हमला करने के मिशन पर निकला एक आतंकी सेना के हाथ लग गया। फिदायीन आतंकी की पहचान तब्रक हुसैन के रूप में हुई है। यह आतंकी लश्क-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। सेना का कहना है कि यह आतंकी लश्कर के फिदायीन दस्ते का हिस्सा है जो सुसाइड मिशन पर निकला था। हुसैन नौशेरा सेक्टर में एलओसी के भारतीय हिस्से में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था लेकिन सीमा पर सतर्क जवानों ने इस घुसपैठिए को देख लिया। जवानों के ललकारने पर आतंकी वापस भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन जवानों की फायरिंग में वह घायल हो गया। बाद में उसे पकड़ लिया गया। 

पकड़े जाने के डर से गिड़गिड़ाने लगा आतंकी 
घायल होने पर आतंकी गिड़गिड़ाने लगा। उसे यह कहते सुना गया कि 'मैं मारने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया। भाईजान मुझे यहां से निकालो।' इस आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद फिदायीन दस्ते भेजकर उरी जैसी घटना दोहराने की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है।     

पाकिस्तान वाले इलाके में भागने की कोशिश की
रिपोर्टों के मुताबिक सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों को एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर के सेहर मकड़ी इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। सेना ने देखा कि एक घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा है। ललकारे जाने पर वह वापस पाकिस्तान के हिस्से में भागने की कोशिश करने लगा। इस पर जवानों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में वह घायल हो गया। 

Jammu Kashmir: त्राल में बड़ी आतंकी घटना टली, 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद


फिदायीन दस्ते का हिस्सा है
घायल आतंकी को पहले सेना के स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया फिर बाद में उसे राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया। आतंकी तब्रेक का हाथ आना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया है कि वह लश्कर के फिदायीन दस्ते का हिस्सा है और वह फिदायीन हमला करने के इरादे से आया था। 

End of Article