सुरक्षा चूक मामले में एक शख्स गिरफ्तार, मुंबई के दौरे पर थे गृहमंत्री अमित शाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 09:35 AM IST

मुंबई दौरे में गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। एक शख्स को उनके पास घंटों तक घूमते हुए पाया गया था।

सुरक्षा चूक मामले में एक शख्स गिरफ्तार, मुंबई के दौरे पर थे गृहमंत्री अमित शाह
Photo Credit: PTI

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक मामले में एक शख्स हेमंत पवार (महाराष्ट्र के धूले का रहने वाला) की गिरफ्तारी हुई है और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है गिरफ्तार शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बता रहा था। वो घंटों तक अमित शाह के आसपास घूमता रहा। आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वो धूले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जब हेमंत पर मंत्रालय के अधिकारियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई।  पुलिस का कहना है कि इस केस के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को सीएम और डिप्टी सीएम के आवास के आसपास भी देखा गया था। 

मुंबई दौरे पर थे अमित शाह
बता दें कि अमित शाह हाल ही में मुंबई दौरे पर थे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। अब सवाल यह है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद चूक कैसे हुई। अमित शाह की सुरक्षा कई चक्रों में होती है और जब उनका कार्यक्रम होता है तो उनसे मिलने वालों की पूरी जांच पहले ही की जाती है। अब सवाल यह है कि इतनी जांच के बाद यह संभव कैसे हुआ।

बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने सीआरपीएफ के कुछ जवानों से जब अमित शाह के बारे में पूछताछ की तो शक हुआ कि आखिर बिना किसी संदर्भ के जानकारी हासिल करने का मकसद क्या है। इस संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया कि वो आंध्र प्रदेश के सांसद का पीएम कब और किस समय बना। 

End of Article