झूठ न बोलें CM शिवराज तो खाना नहीं हो हजम, नौटंकी से भर चुका है MP वालों का पेट- बोले कमलनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 08:03 AM IST

पूर्व सीएम ने दावा किया, "शिवराज ने कहा था कि एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि सूबे में 70,000 पद खाली पड़े हुए हैं।"

झूठ न बोलें CM शिवराज तो खाना नहीं हो हजम, नौटंकी से भर चुका है MP वालों का पेट- बोले कमलनाथ

कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सीएम की नौटंकी की वजह से जनता का पेट भर गया है और वह आजिज है। चौहान झूठ न बोलें तो उनका खाना तक न हजम हो।

ये बातें उन्होंने सूबे के जबलपुर में रविवार (सात अगस्त, 2022) को पत्रकारों से कहीं। बकौल कमलनाथ, "यह शिवराज सिंह की नाटक-नौटंकी है। इसी से आज पूरे प्रदेश की जनता का पेट भर गया है। हर वर्ग परेशान है। हमारा कृषि क्षेत्र...खाद की बात हो, बीज की बात हो, मूल्यों की बात हो। बेरोजगारी की बात हो। मुझे ताज्जुब होता है कि उन्हें शर्म नहीं आती है कि अगर वह झूठ न बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है।"

पूर्व सीएम ने आगे दावा किया, "शिवराज ने कहा था कि एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि आपके पास तो 70,000 पद खाली पड़े हुए हैं। कितने अस्पताल हैं, जहां डॉक्टर और नर्स नहीं हैं। कितने स्कूल और कॉलेज हैं, जहां पर टीचर नहीं हैं। बहुत से ऐसे शासकीय पद हैं, जो आपने भरे ही नहीं।"

कांग्रेस के नेता के मुताबिक, उनकी ये सारी नाटक-नौटंकी आम आदमी आज समझ रहा है। बहुत अंतर है, आज के और पांच-10 साल के मतदाता में। आज के वोटर को जब आप ज्ञान देने जाते थे, वे अब आपको ज्ञान देने के लिए तैयार हैं। हम नहीं भूल सकते हैं कि राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। 

End of Article