यह तय है कि चुनाव लड़ेंगे, जल्द बताएंगे नामांकन की तारीख- अशोक गहलोत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 10:42 AM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि वो जल्द ही अपने नामांकन की तारीख का ऐलान करेंगे।

यह तय है कि चुनाव लड़ेंगे, जल्द बताएंगे नामांकन की तारीख- अशोक गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए दो नाम अशोक गहलोत और शशि थरूर सामने आ चुके हैं। हालांकि इसके अलावा दो और नामों की चर्चा हो रही है। चुनावी प्रक्रिया से पहले सोनिया गांधी ने साफ किया कि किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगी। लेकिन बताया जा रहा है कि गांधी परिवार की पहली पसंद अशोक गहलोत हैं। इन सबके बीच अशोक गहलोत कब नामांकन करेंगे इसके बारे में उन्होंने कहा कि अब जब उनके नाम को चुनावी प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया गया है तो वो जल्द ही अपने नामांकन की तारीख के बारे में भी ऐलान कर देंगे।

जल्द बताएंगे नामांकन की तारीख
अशोक गहलोत ने कहा कि यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही (उनका नामांकन दाखिल करने के लिए) तारीख तय करूंगा। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है। "कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने पर आगे की कार्यवाही तय करेंगी। 

देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत
मैंने उनसे (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) कई बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सभी के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनना चाहिए।। इस समय देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है। मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ मजबूत आवाज की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगाज कर चुके हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास की जरूरत है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ