IRCTC Trains Cancelled List, 17 Feb: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले यहां देखें पूरी List

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 17 February 2022: मौसम के मिजाज और तमाम अन्य कारणों के चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है, यहां देखें पूरी लिस्ट

 IRCTC Trains Cancelled List, 17 Feb: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले यहां देखें पूरी List

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 17 February 2022: ट्रेनों के सफल संचालन में बहुत से फैक्टर काम करते हैं जैसे इसपर मौसम की मार का भी खासा असर होता है जिससे ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होता है, जिसकी वजह से रेल विभाग को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पहले पता कर लें कि आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। आज 232 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 6 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है वहीं 23 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 

रेलवे ने आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं।

ऐसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट-
सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
गौर हो कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती हैं, इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है, तो आप सही और सटीक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।
 





End of Article