देवेगौड़ा ने की PM मोदी की तारीफ और कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, बोले- हम किसी से नहीं करेंगे गठबंधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 09:06 AM IST

Devegowda on Congress: जनता दल (एस) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पांच राज्यों में कांग्रेस की हार को लेकर कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई है और साथ में पीएम मोदी की तारीफ भी की है।

देवेगौड़ा ने की PM मोदी की तारीफ और कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, बोले- हम किसी से नहीं करेंगे गठबंधन

HD Devegowda on Modi and Congress: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। पंजाब (Punjab) में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा (HD Devegowda) ने प्रतिक्रिया दी है। देवेगौड़ा ने पीएम मोदी की तारीफ भी की है। पंजाब चुनाव के नतीजों को लेकर देवेगौड़ा ने कहा, 'पंजाब में कांग्रेस की विफलता के कारणों में किसानों का आंदोलन और कांग्रेस पार्टी की आंतरिक समस्या शामिल है। इसने आप और विपक्षी दलों को सबसे अच्छा मौका दिया है...पंजाब के लोगों ने बीजेपी को नहीं चुना है।'

नहीं करेंगे गठबंधन

कर्नाटक में चुनाव पूर्व गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहूंगा कि हम उन गठबंधनों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। हम विपक्ष में बैठेंगे और पार्टी बनाने की कोशिश करेंगे। मेरे सामने केवल एक एजेंडा है और वह है मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कैसे अपनी पार्टी को बचाऊं और आगे बढ़ाऊं।' उन्होंने कहा कि अपने बेटे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 15 दलों के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश की थी लेकिन वह असफल रही और वह दूसरी बार इस तरह की कोशिश करने के बारे में नहीं सोचेंगे।

पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, 'यह जीत (पांच में से चार राज्यों में) उनकी (मोदी) है। नतीजों के तुरंत बाद वह गुजरात चले गए और दो दिन वहां रहे। देश के सभी क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार की उनकी यह इच्छा और प्रतिबद्धता है। मैंने टीवी पर देखा वह कई बैठकें और कार्यक्रम कर रहे हैं। हम में भी ऐसा ही भाव होना चाहिए।'

End of Article