Ukraine: हरजोत सिंह की हो रही है भारत वापसी, कीव में गोली लगने से हुए थे घायल, मिनिस्टर वीके सिंह ने किया ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 09:23 PM IST

Harjot Singh return india:यूक्रेन के कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह सोमवार यानी 7 मार्च को भारत लौट आएंगे हरजोत सिंह यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे।   

Ukraine: हरजोत सिंह की हो रही है भारत वापसी, कीव में गोली लगने से हुए थे घायल, मिनिस्टर वीके सिंह ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हरजोत सिंह घायल (Harjot Singh Injured) हो गए थे, उन्हें गोली लग गई थी। अस्पताल के बेड पर पड़े हरजोत ने भारत सरकार से बचाने की गुहार लगाई थी वहीं उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था, जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ गई थी। 

गौर हो कि हरजोत सिंह यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे और जारी युद्ध के बीच कुछ दिन पहले यूक्रेन में हरजोत के कार को रोककर कुछ यूक्रेनी नागरिकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

वहीं हरजोत को लेकर अब राहत भरी खबर आई है कि वह सोमवार को भारत आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा- "कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह कल हमारे साथ भारत लौट आएंगे"


वीके सिंह ने ट्वीट किया, "हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।"

पंजाब के हरजोत सिंह यूक्रेन के वेस्टर्न बॉर्डर की तरफ जा रहे थे ताकि भारत वापसी कर सके इसी दौरान रास्ते में उन्हें गोली लग गई थी। स्थानीय लोगों ने एक एंबुलेंस की मदद से उन्हें कीव सिटी के अस्पताल में भर्ती करवाया था हरजोत ने वीडियो पोस्ट कर भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी। 

End of Article