पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल की 5 गाड़िया हैं मौके पर मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 11:27 AM IST

Fire in Parliament Annexe Building: पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए फिलहाल दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

नई दिल्ली: पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लगने की ख़बर सामने आ रही है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान को लेकर किसी तरह की खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  छठी मंजिल के इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास शॉर्ट सर्किट होने की वज़ह से यह आग लगी जिस पर अब लगभग काबू पा लिया गया है। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 

इसस पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के एक कमरे में अचानक आग लग गई थी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक लिया था। इस आगजनी की घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

पहले भी लग चुकी है आग

 आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पार्लियामेंट एनेक्सी में आग लगी हो, इससे पहले भी यहां आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। अप्रैल 2016 में पार्लियामेंट एनेक्सी में कमरा नं 212 में आग लगने के बाद काफी अफरा-तफारी मच गई थी। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन इसके निकटवर्ती कमरों में धुआं पहुंचने से लोगों को दिक्कतें हुई थी। उस समय जब आग लगी थी तो पहली मंजिल पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की बैठक भी चल रही थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें