नई दिल्ली: बंगलुरु में मंगलवार दोपहर IIM बैंगलोर के पास एक इमारत में आग लग गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। अपार्टमेंट का नाम अश्रिथ एस्पायर है। दमकल विभाग ने बताया कि बेगुर के देवरचिक्कना हल्ली के एक अपार्टमेंट में आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर हैं।
डीजीपी और डीजी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज कर्नाटक ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि घरेलू गैस रिसाव के कारण दुर्घटना हुई है। 2 लोगों की मौत हो गई है, तलाशी अभियान जारी है। घटना शाम 4.35 से 4.40 बजे के आसपास की है, और दमकल शाम करीब 4.55 बजे यहां पहुंची। पूरे अपार्टमेंट परिसर को खाली कराया गया।
End of Article

