राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी मामले में अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर, मध्य प्रदेश में केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 11:38 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा अनर्गल टिप्पणी का मामले में भाजपा नेता की शिकायत पर मध्य प्रदेश के डिंडौरी में FIR दर्ज हुई है।

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी मामले में अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर, मध्य प्रदेश में केस दर्ज

देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा दिये गए अमर्यादित व अनर्गल टिप्पणी से आहत होकर आदिवासी कद्दावर नेता व भाजपा के रास्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की लिखित शिकायत पर डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने 0 पर कायमी कर धारा 153(2),505 A के तहत मामला कायम कर दिल्ली भेजा जा रहा है।

बीजेपी नेताओं ने की थी शिकायत

इस पूरे मामले में आदिवासी भाजपा नेता व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे व विनोद गोटिया कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त (मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष) बड़ी संख्या में भाजपा कर्तकर्ताओ के साथ गुरुवार की शाम डिंडोरी कोतवाली थाना पहुँचे। कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा आदिवासी समाज को आहत करने वाला बयान दिया है और आदिवासी समाज का अपमान किया है।जिसको लेकर डिंडोरी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा कर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।

End of Article