किसानों की मांगों पर SKM को मिली केंद्र सरकार की चिट्ठी, संयुक्त किसान मोर्चा ने की बैठक, कल खत्म हो सकता है आंदोलन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2021, 05:38 PM IST

Farmers agitation: किसानों की 6 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा को केंद्र सरकार की चिट्ठी मिली है। केंद्र की चिट्ठी पर किसान मोर्चा ने की बैठक।

किसानों की मांगों पर SKM को मिली केंद्र सरकार की चिट्ठी, संयुक्त किसान मोर्चा ने की बैठक, कल खत्म हो सकता है आंदोलन

आज सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अहम बैठक हुई। माना जा रहा है अब जल्द ही किसान आंदोलन खत्म हो सकता है। कल किसान आंदोलन खत्म हो सकता है। संयुक्त किसान मोर्टा के 40% लोग आंदोलन खत्म करने के पक्ष में हैं। बैठक में आंदोलन खत्म करने या जारी रखने पर चर्चा जारी है। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा को केंद्र सरकार की चिट्ठी मिली है। केंद्र सरकार की तरफ से 6 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा को पत्र मिला था, जिस पर बैठक हुई। 

हालांकि इससे पहले किसान नेता दर्शन पाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो किसानों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं लेगी तो आंदोलन में शामिल कोई भी किसान घर वापस नहीं लौटेगा।  तीनों कृषि कानून रद्द होने के बाद भी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। और आगे की रणनीति को लेकर आज SKM की बैठक हुई। माना जा रहा है कि आज किसानों की ओर से आंदोलन को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। 

सरकार की चिट्ठी में क्या है?

किसानों की मांगें

  1. MSP पर गारंटी कानून बने 
  2. किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
  3. मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा मिले 
  4. सिंघु बॉर्डर पर मेमोरियल के लिए जगह मिले
  5. लखीमपुर केस में मंत्री अजय मिश्रा बर्खास्त हो 
  6. बिजली संशोधन विधेयक ड्राफ्ट वापस हो 
  7. आंदोलन में ट्रैक्टर के नुकसान का मुआवजा मिले  

किसानों की कमेटी में कौन-कौन?

  1. बलबीर सिंह राजेवाल 
  2. गुरनाम सिंह चढ़ूनी 
  3. युद्धवीर सिंह
  4. अशोक धावले 
  5. शिवकुमार कक्का 
End of Article