नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम, विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक का विवादित बयान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2021, 01:03 AM IST

Arun Pathak Controversial Statement:विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 

नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम, विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक का विवादित बयान!
Photo Credit: YouTube

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है, वाराणसी निवासी और विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने ट्विटर पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम दिया जाएगा वहीं नारायण राणे की अस्थियां काशी में प्रवाहित नहीं होने दी जाएगी। सोशल मीडिया पर लिखा कि बाला साहेब ने ही नारायण राणे को शिवसैनिक बनाया और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केंद्रीय मंत्री राणे ने बाबा साहेब के बेटे पर आक्रमण किया।

इसके अलावा विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष सोशल मीडिया पर यह विवादिट ट्वीट किया उन्होंने लिखा है कि नारायण राणे की काशी में अस्थियां भी विर्सजित नहीं होने दी जाएगी, फरार चल रहे अरुण पाठक लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पोस्ट कर रहा है।

पिछले साल अरुण ने एक नेपाली युवक का गंगा तट पर मुंडन कर उससे जय श्रीराम के नारे लगवाए थे

पिछले साल जुलाई 2020 को नेपाली राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अयोध्या और श्रीराम पर बयान के विरोध में अरुण पाठक और कई अन्य लोगों ने मिलकर जल संस्थान वाराणसी में रहने वाले एक नेपाली युवक का गंगा तट पर मुंडन कर उससे जय श्रीराम के नारे लगवाए थे, इस घटना के बाद से ही अरुण पाठक फरार चल रहा है।

उस मामले में भी पुलिस ने अरुण पाठक को ही मुख्य आरोपी बताया थाऔर केस दर्ज किया था इस समय भी तीन मुकदमों में पुलिस को अरुण पाठक की तलाश है। 

End of Article