Chhattisgarh: रायपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, नहीं बचे दोनों पायलट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 10:51 PM IST

Raipur helicopter crash: छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार देर रात एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई। इनकी पहचान कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

Chhattisgarh: रायपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, नहीं बचे दोनों पायलट

छत्तीसगढ़ के रायपुर हवाईअड्डे पर आज एक राजकीय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि हादसे में दोनों पायलट कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव की मौत हो गई है। वह शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। बघेल ने ट्वीट किया कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति:

जानकारी के अनुसार, पायलट स्टेट हेलिकॉप्टर वीटी-सीएचजी पर सवार थे, जो रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर रनवे से दूर लेकिन टैक्सीवे के पास रात करीब 9.10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव हेलिकॉप्टर पर उड़ान अभ्यास कर रहे थे। 

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी थी। राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, डीजीसीए और राज्य सरकार के निर्देश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी ताकि सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

End of Article