कार्ति चिदंबरम के घर पर CBI की रेड, दिल्ली-चेन्नई सहित अन्य जगहों पर छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 09:48 AM IST

Karti Chidamabaram : कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के घरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रेड पड़ी है। जांच एजेंसी की यह रेड कार्ति के दिल्ली एवं चेन्नई स्थित आवासों पर पड़ी है।

कार्ति चिदंबरम के घर पर CBI की रेड, दिल्ली-चेन्नई सहित अन्य जगहों पर छापेमारी
Photo Credit: PTI

P Chidamabaram : कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के घर एवं दफ्तरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रेड पड़ी है। जांच एजेंसी की यह रेड कार्ति के दिल्ली एवं चेन्नई स्थित आवासों पर पड़ी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई करीब 11 ठिकानों पर सर्च कर रही है। सीबीआई की रेड सुबह छह बजे से जारी है। सीबीआई के इस रेड पर कार्ति ने कहा कि उनके यहां जांच एजेंसी के इतने छापे पड़े हैं कि उन्होंने अब गिनना छोड़ दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कार्ति ने कहा कि सीबीआई उनके कार्यालय एवं घरों सहित अन्य जगहों पर सर्च कर रही है। 

2019 में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुए थे चिदंबरम
आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अगस्त 2019 में चिदंबरम गिरफ्तार हो चुके हैं और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। अभी सीबीआई ये कार्रवाई किस केस में हो रही है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है क्योंकि आईएनएक्स मीडिया केस में चार्जशीट फाइल हो चुकी है। सीबीआई का कहना है कि वह नए मामले की जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा करेगी। बता दें कि 2019 में काफी नाटकीय ढंग से चिदंबरम की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में उनके बेटे कार्ति की गिरफ्तारी पहले हुई थी। 

चिदंबरम कांग्रेस के बड़े नेता है। सीबीआई के इन छापों के बाद कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में उतर सकती है। 

End of Article