Drug Case: आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी कर सकती है NCB, बाद में आएगा रकुल का नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2020, 12:05 AM IST

Bollywood drug case: बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी कर सकती है। रकुलप्रीत को बाद में बुलाया जाएगा।

Drug Case: आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी कर सकती है NCB, बाद में आएगा रकुल का नंबर

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को ड्रग्स मामले में जांच के लिए समन जारी करेगा। सूत्रों ने TIMES NOW को ये जानकारी दी। दोनों अभिनेत्रियों को 24 या 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रग एंगल की जांच एनसीबी द्वारा की जा रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने ने ही पूछताछ में एनसीबी के सामने कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम लिया। बाद में श्रद्धा कपूर की ड्रग चैट भी सामने आईं। रिया ने एनसीबी के सामने सारा अली खान, रकुलप्रीत और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया था। 

बाद में श्रद्धा कपूर और जया साहा की ड्रग चैट सामने आईं। एनसीबी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से भी पूछताछ की। सारा और श्रद्धा दोनों ने सुशांत के साथ काम किया है। सारा ने जहां केदारनाथ फिल्म में सुशांत के साथ काम किया, वहीं श्रद्धा ने छिछोरे में दिवंगत अभिनेता के साथ अभिनय किया। 

इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है। एनसीबी ने अब तक इस मामले में 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर NCB दीपिका पादुकोण को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। रकुलप्रीत को भी बाद में बुलाया जाएगा। 

रिया की हिरासत बढ़ी

वहीं मुंबई की एक विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इसके कुछ समय बाद रिया और उनके भाई शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। मानेशिंदे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। 23 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी।' मंगलवार को रिया के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि के पूरा होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल एनडीपीएस के सामने अभिनेत्री की पेशी हुई।

End of Article