'हिंदू-विरोधी' पार्टी है DMK, इसलिए इसे हराना जरूरी : तेजस्वी सूर्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2021, 06:45 AM IST

भाजपा नेता ने आगे कहा, 'डीएमके एक जहरीली विचारधारा रखती है और उसकी इस विचारधारा को जरूर चुनौती मिलनी चाहिए। वे जब सत्ता में होते हैं तो वे हिंदू संस्थानों एवं मान्यताओं पर चोट करते हैं।'

'हिंदू-विरोधी' पार्टी है DMK, इसलिए इसे हराना जरूरी : तेजस्वी सूर्या
Photo Credit: PTI

सालेम (तमिलनाडु) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पर तीखा हमला बोला। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने डीएमको 'हिंदू-विरोधी' पार्टी बताते हुए लोगों से एमके स्टालिन की पार्टी को हराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और उसे बढ़ावा देती है। राज्य के भाजयुमो सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूर्या ने कहा, 'डीएमके की विचारधारा जहरीली है और वह हिंदू-विरोधी है। प्रत्येक तमिल हिंदू होने पर गर्व करता है। यह पवित्र भूमि है और देश में यहां सबसे ज्यादा मंदिर हैं।' 

'तमिलनाडु की जमीन का प्रत्येक इंच पवित्र'
उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु की जमीन का प्रत्येक इंच पवित्र है लेकिन डीएमके हिंदू-विरोधी पार्टी है, इसलीए हमें इसे अवश्य हराना है।' भाजपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की भावना एवं भाषा का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा सांसद ने कहा, 'तमिल को आगे यदि बने रहना है तो हिंदुत्व को जीतना होगा। कन्नड़ को जीतना है तो भी हिंदुत्व को जीतना होगा।' सूर्या ने कहा कि डीएमके में परिवार ही पार्टी है जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है। 

डीएमके पर 'जहरीली' विचारधारा रखने का आरोप
भाजपा नेता ने आगे कहा, 'डीएमके एक जहरीली विचारधारा रखती है और उसकी इस विचारधारा को जरूर चुनौती मिलनी चाहिए। वे जब सत्ता में होते हैं तो वे हिंदू संस्थानों एवं मान्यताओं पर चोट करते हैं लेकिन जब वे सत्ता से बाहर हैं तो वे हिंदुओं का वोट मांगते हैं। अब ऐसा नहीं चेगा।' तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं।

तीसरा मोर्चा बनाना चाहते हैं कमल हासन
वहीं, अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनके नेतृत्व में तीसरा मोर्चा गठित किए जाने की संभावना है। चेन्नई के एक निजी कॉलेज में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हासन ने इस बात के भी संकेत दिए कि अगर द्रमुक के शीर्ष नेतृत्व की ओर से गठबंधन की पेशकश की जाए तो वह इस पर विचार कर सकते हैं।

End of Article