Mission 2024: तो यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार, अखिलेश ने दिया ऑफर? ललन सिंह कर चुके हैं इशारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 10:28 PM IST

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को संकेत दिया था कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने तीन सीटों के नाम भी गिनाए थे।

Mission 2024: तो यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार, अखिलेश ने दिया ऑफर? ललन सिंह कर चुके हैं इशारा
Photo Credit: BCCL

बिहार के मुख्यमंत्री मिशन 2024 के तहत रोज नई-नई रणनीति बना रहे हैं। अब खबर है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा है चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश यादव ने भी नीतीश को ऑफर दिया है।

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को राज्य में अपनी पसंद की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही अपनी पार्टी के समर्थन का वादा भी किया है। यह भी पता चला है कि फूलपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के कई कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार से चुनाव लड़ने के लिए कहा है।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को संकेत दिया था कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि न केवल फूलपुर से, बल्कि अंबेडकर नगर और मिर्जापुर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है।

ललन सिंह ने कहा- "स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए कुछ भी नहीं है। नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह सही समय पर ही तय किया जाएगा, लेकिन नीतीश कुमार को अंबेडकर नगर और मिर्जापुर से भी लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की गई है।"

ललन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश 2024 के चुनावों के लिए चुनावी रूप से महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि यहां सबसे अधिक लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीजेपी के उत्तर प्रदेश से 65 सांसद हैं और अगर अखिलेश यादव और नीतीश कुमार समेत अन्य विपक्षी दल साथ आते हैं तो भाजपा 15 से 20 सीटों तक सिमट सकती है।

बता दें कि फूलपुर सीट का अपना ऐतिहासिक महत्व है। इलाहाबाद का फूलपुर सीट भी कभी कांग्रेस परिवार का गढ़ था। यहां से पंडित नेहरू चुनाव लड़ते थे। यह सीट पीएम मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर है। शायद यही कारण है कि इस सीट पर विपक्ष की अब नजर है। ताकि सीधे पीएम मोदी को वो चुनौती दे सकें।

End of Article