Supreme Court Cases: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 13000 से ज्यादा मामलों को सुनने किया मना, जानें क्या है वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 12:23 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित के पद संभालने के बाद मुकदमों के निबटारे में तेजी आई है। उनका कार्यकाल महज 74 दिनों का होगा लेकिन अब तक 14 दिनों के उनके कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में 5000 से ज्यादा मुकदमों का निबटारा हो चुका है।

Supreme Court Cases: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 13000 से ज्यादा मामलों को सुनने किया मना, जानें क्या है वजह?

लंबित मामलों के बोझ को कम करने के लिए भारत की सुप्रीम कोर्ट ने 13 हजार से ज्यादा याचिकाओं को न सुनने का फैसला लिया है। ये सभी याचिकाएं 19 अगस्त 2014 से पहले लगाई गई थीं, लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इनकी सुनवाई का नंबर नहीं आ सका था।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में ही सिर्फ 70 हजार से मुकदमे लंबित हैं। ऐसे में डिफेक्ट याचिकाओं को डिलीट करने के बाद इस संख्या में बड़ी कमी आ जायेगी।

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमों की संख्या को घटाने का प्रयास कर रहे हैं

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित लगातार अधिक से अधिक मामलों को सुनवाई के लिए लगा कर सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमों की संख्या को घटाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में याचिकाकर्ताओं की लापरवाही से 8 सालों से ज्यादा पड़ी इन याचिकाओं को डिलीट कर देने से मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित के प्रयासों को और बल मिलेगा।

क्या है मामला?
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में कोई भी याचिका फाइल होती है तो उसे डायरी नंबर मिलता है। अगर याचिकाओं में कोई भी तकनीकी गलती होती है तो सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री उन्हें वकील या याचिकाकर्ता को वापस भेजकर सुधारने के लिए कहता है। नियम के मुताबिक रजिस्ट्री की तरफ से बताई गई कमी को 28 दिन के अंदर सुधारना होता है। 

लेकिन इन 13147 मामलों में 8 साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी गलतियों को दुरुस्त नहीं किया गया। ऐसे में ये मामले सुप्रीम कोर्ट में कभी सुनवाई के लिए किसी भी बेंच के सामने लिस्ट नहीं हो सके। 
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा