Loudspeakers Row: मुंबई में 72 फीसद मस्जिदों में घटाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, तो कुछ ने इसे उतारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 06:18 PM IST

Loudspeakers Volume Reduce in Mumbai:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख  राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दे रखा है।

Loudspeakers Row: मुंबई में 72 फीसद मस्जिदों में घटाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, तो कुछ ने इसे उतारा

Loudspeakers in Masjid: मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ शहरों  में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की अवाज को लेकर विवाद चल रहा है, जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख  राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दे रखा है वहीं  मुस्लिम संगठन ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख  राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर 'हनुमान चालीसा' बजाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि मस्जिद के ऊपर लाउडस्पीकर का बजना एक धार्मिक मुद्दा है, लेकिन यह एक सामाजिक मामला है। 

वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई में लगभग 72 प्रतिशत मस्जिदों ने सुबह की अज़ान के लिए लाउडस्पीकर की ध्वनि की मात्रा कम कर दी है और कुछ ने लाउडस्पीकर का उपयोग करना बंद कर दिया है।

वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को कहा था कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त लाउडस्पीकर के उपयोग पर दिशानिर्देश तैयार करेंगे, जिन्हें एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा की मांग के बीच वलसे पाटिल का यह बयान आया था।

End of Article