Partha Chatterjee latest news: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी पर एक गुस्साई महिला ने चप्पल फेंक दी, वो महिला बेहद आक्रोश में थी और बाद में उसने मीडिया से बातचीत में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'नेता लोग जनता का पैसा लूट रहे हैं....
गौर हो कि बंगाल सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी पर शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप लगे हैं और पार्थ को आज ईएसआई अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था इसी दौरान महिला उनपर चप्पल फेंकी है।
इस घटना के बाद नाराज महिला का कहना है कि उसे खुशी है कि उसने अपना आक्रोश निकाल है और वो खुश है कि वो अपने घर नंगे पैर जा रही है।
वहीं इस मामले पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांतो मजुमदार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- हम समर्थन नहीं करते लेकिन ये बंगाल की जनता के अंदर की आग है...आने वाले दिनों में गली-गली में इनके नेताओं के खिलाफ लोग चप्पल फेंके तो आश्चर्य नहीं...

