New CBI Director: PM मोदी की अध्यक्षता वाली अहम समिति ने अगले CBI डायरेक्टर पर फैसला करने के लिए बैठक की; इस बैठक में राहुल गांधी सहमत नहीं हुए और उन्होंने Note of Dissent दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्च-स्तरीय समिति ने मंगलवार शाम को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के अगले डायरेक्टर की नियुक्ति पर फैसला करने के लिए बैठक की।
इस अहम समिति के अन्य सदस्य भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई इस बैठक में शामिल हुए। मौजूदा CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है।
राहुल ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा-मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI निदेशक के चयन की प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज कराई है। मैं किसी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता। विपक्ष का नेता कोई 'रबर स्टैंप' नहीं है।
चयन अधिकारियों के एक पैनल में से किया जाता है
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली, लेकिन चर्चाओं के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि अगले CBI डायरेक्टर के बारे में फ़ैसले की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। यह अहम समिति अगले CBI डायरेक्टर के चयन को अंतिम रूप देने के लिए जिम्मेदार है। यह चयन अधिकारियों के एक पैनल में से किया जाता है।
वरिष्ठ IPS अधिकारी विचाराधीन अधिकारियों की सूची में शामिल
सूत्रों ने संकेत दिया कि अलग-अलग राज्यों के कई वरिष्ठ IPS अधिकारी CBI के शीर्ष पद के लिए विचाराधीन अधिकारियों की सूची में शामिल हैं। जिन IPS अधिकारियों के नामों पर विचार किए जाने की जानकारी मिली है, उनमें पराग जैन, शत्रुजीत कपूर, योगेश गुप्ता, जी पी सिंह और प्रवीर रंजन शामिल हैं। यह प्रमुख जांच एजेंसी फ़िलहाल कई हाई-प्रोफ़ाइल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों को देख रही है।
