देश

'किसी भी दुस्साहस के होंगे कष्टकारी परिणाम...' PAK नेताओं की 'नफरती' टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय का करारा जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 14, 2025, 07:15 PM IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से भारत के खिलाफ लगातार की जा रही लापरवाह, युद्धोन्मादी और घृणास्पद टिप्पणियों से जुड़ी खबरें देखी है।'

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो:X)

भारत ने पाकिस्तान को नयी दिल्ली के खिलाफ 'नफरती' बयानबाजी नहीं करने की चेतावनी देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी दुस्साहस के 'कष्टकारी परिणाम' होंगे।पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा भारत को परमाणु धमकी दिये जाने और बिलावल भुट्टो जरदारी की कुछ टिप्पणियों के बाद, विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया आई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयानबाजी करना पाकिस्तानी नेतृत्व का जगजाहिर तौर-तरीका है।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान को आगाह किया जाता है कि वह अपनी बयानबाजी पर संयम रखे क्योंकि किसी भी दुस्साहस के कष्टकारी परिणाम होंगे, जैसा कि हाल ही में प्रदर्शित किया गया है।'

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए घातक हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, के बाद भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को अपनी बयानबाजी में संयम बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि किसी भी दुस्साहस के दर्दनाक परिणाम होंगे, जैसा कि हाल ही में देखा गया।'

यह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा अपनी दूसरी और हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने के बाद आया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में अस्तित्व का खतरा पैदा हुआ तो इस्लामाबाद इस क्षेत्र को एक भयावह संघर्ष में धकेल सकता है और 'लगभग आधी दुनिया को तबाह' कर सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी