देश

आंध्र प्रदेश में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, 13 लोगों ने कई दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, 11 गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:46 AM IST

Andhra Pradesh News: लड़की नौ महीने पहले ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी। वह 17 दिसंबर को लापता हो गई जिसके बाद उसे पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

Image

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Photo : PTI

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली ओडिशा की 17 वर्षीय लड़की के साथ 13 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने सामूहिक बलात्कार किया और जब उसने आरके बीच पर अपनी जान देने की कोशिश की तो फोटोग्राफर उसके पास आए और उसे ओडिशा में छोड़ने से पहले कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। जैसे ही घटना सामने आई, पुलिस ने दो को छोड़कर बाकी सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी

पुलिस के मुताबिक, लड़की नौ महीने पहले ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी। वह 17 दिसंबर को लापता हो गई और एक दिन बाद उसके पिता ने विशाखापत्तनम में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 23 दिसंबर को लड़की के पिता को उसके ठिकाने के बारे में ओडिशा पुलिस से फोन आया। पिता के साथ पुलिस टीम 25 दिसंबर को लड़की को वापस विशाखापत्तनम ले आई। पुलिस ने बताया कि मानसिक आघात से जूझ रही लड़की ने 31 दिसंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, जिससे पता चला कि 13 लोगों ने अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न लॉज में उसके साथ बलात्कार किया था।

सबसे पहले दोस्त ने किया दुष्कर्म

आंध्र पुलिस ने विज्ञप्ति में कहा, जब पुलिस ने उसके माता-पिता से उसे पूछताछ के लिए अगले दिन लाने के लिए कहा, तो वे नहीं आए और पीड़िता ने उसके घर जाने के बाद भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन वह 31 दिसंबर को अपने माता-पिता के साथ स्टेशन आई और खुलासा किया कि वह अपने जन्मदिन पर अपने दोस्त इमरान (झारखंड से) और उसके दोस्त शोएब के साथ गई थी। उसे आरके बीच के पास एक लॉज में उनके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। बाद में दोनों ने सुबह लड़की को उसके काम करने वाली जगह पर छोड़ दिया।

फोटोग्राफरों ने भी दुष्कर्म किया

इसके बाद लड़की समुद्र तट पर गई जहां उसकी मुलाकात कुछ फोटोग्राफरों से हुई, जिनकी पहचान राजू, हरीश, नागेंद्र और गोपी के रूप में हुई। इन्होंने उसे मानसिक सहारा देने का नाटक किया। पुलिस ने कहा, वे उसे एक लॉज में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह भी कहा कि छह और आरोपी - श्रीनू, अशोक, नरेश, थाम्बे, ईश्वर और प्रवीण 22 दिसंबर तक लड़की के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। 23 दिसंबर को एक आरोपी ने लड़की एक पुलिस स्टेशन के पास छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामल में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एक ऑपरेशन के तहत झारखंड और विशाखापत्तनम में विभिन्न स्थानों पर टीमें तैनात की गईं और पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article