देश

मुंबई से जोधपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान रनवे से लौटी, यात्रियों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयर इंडिया ने अप्रत्याशित देरी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि मुंबई स्थित ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की। विमानन कंपनी ने कहा कि 'हमारे यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस असुविधा के लिए हम तहे दिल से क्षमा चाहते हैं।'

Image

मुंबई से जोधपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान रनवे से लौटी। तस्वीर-PTI, सांकेतिक

Photo : PTI

Air India Plane: मुंबई से जोधपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI645 को शुक्रवार को उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान में परिचालन संबंधी समस्या आने के बाद, कॉकपिट क्रू ने उड़ान को बीच में ही रोकने का फैसला किया और विमान को सुरक्षित रूप से वापस बे में लाया गया।

यात्रियों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयर इंडिया ने अप्रत्याशित देरी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि मुंबई स्थित ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की। विमानन कंपनी ने कहा कि 'हमारे यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस असुविधा के लिए हम तहे दिल से क्षमा चाहते हैं।'

कोच्चि हवाई अड्डे पर उड़ान रद्द की

एयर लाइन ने कहा कि कॉकपिट क्रू के त्वरित निर्णय और ग्राउंड स्टाफ के समय पर हस्तक्षेप ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें आश्वस्त किया। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान (AI504) में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद कोच्चि हवाई अड्डे पर उड़ान रद्द कर दी गई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, टेक-ऑफ रोल को रोक दिया और एयरबस A321 विमान को जांच के लिए सुरक्षित रूप से वापस बे में ले आया।

कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL) ने बाद में पुष्टि की कि एयरलाइन ने एक नए विमान की व्यवस्था कर ली है। मूल रूप से रविवार शाम के लिए निर्धारित उड़ान को अब सोमवार को लगभग 1 बजे प्रस्थान के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article