देश

चेन्नई में फर्टिलाइजर कंपनी से अमोनिया गैस लीक, कई लोग अस्पताल में भर्ती, हुआ विरोध-प्रदर्शन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 27, 2023, 10:17 AM IST

Ammonia Gas Leak: जैसे ही गैस रिसाव के बारे में बात फैली, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर इकट्ठा होकर मदद मांगने लगे।

Image

उत्तरी चेन्नई में अमोनिया गैस लीक

Photo : ANI

Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एन्नोर में एक उर्वरक निर्माण इकाई से अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। गैस लीक होने के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 26 दिसंबर की रात करीब 11.45 बजे प्लांट से रिसाव के बाद पूरे मोहल्ले में बेचैनी फैल गई। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कंपनी के आसपास के पेरिया कुप्पम जैसे आवासीय इलाकों में 25 से अधिक लोगों को बेचैनी, मतली और बेहोशी का अनुभव हुआ और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

लोगों में घबराहट, घरों से बाहर निकले

जैसे ही गैस रिसाव के बारे में बात फैली, लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर इकट्ठा होकर मदद मांगने लगे। वहीं, एन्नोर में उप-समुद्र पाइप में अमोनिया गैस रिसाव का पता चलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। डीआईजी, संयुक्त आयुक्त अवाडी, विजयकुमार के अनुसार, एन्नोर में अब कोई गैस रिसाव नहीं हो रहा है। लोग घर वापस आ गए हैं। मेडिकल और पुलिस की टीमें मौजूद हैं।

वहीं, सूत्रों ने कहा कि इस उर्वरक यूनिट के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं। पुलिसकर्मियों ने लोगों को यह कहकर शांत किया कि विशेषज्ञ इस समस्या से निपट रहे हैं और उनसे अपने घरों को वापस जाने का अनुरोध किया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article