देश

All Party Meet: विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में कांवड़ यात्रा विवाद, नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया

Opposition in All Party Meet: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने नीट पेपर लीक, कांवड़ यात्रा विवाद और लोकसभा में उपाध्यक्ष के रिक्त पद जैसे मुद्दे उठाए।

Image

सर्वदलीय बैठक में कांवड़ यात्रा, नीट पेपर लीक और लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद जैसे मुद्दे उठाए गए

KEY HIGHLIGHTS
  1. सर्वदलीय बैठक में कांवड़ यात्रा, नीट पेपर लीक और लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद जैसे मुद्दे उठाए गए
  2. कांग्रेस के गौरव गोगोई ने विपक्ष के लिए लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांगा
  3. जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने भी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की

संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांवड़ यात्रा, नीट पेपर लीक और लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद जैसे मुद्दे उठाए गए ऐसा सूत्रों ने बताया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा की ओर से जेपी नड्डा और किरन रिजिजू मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई, जयराम रमेश और के सुरेश मौजूद थे। बैठक में लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में समाजवादी पार्टी और आप ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस विवादास्पद निर्देश का मुद्दा उठाया जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने को कहा गया था। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने विपक्ष के लिए लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांगा और कहा कि यह पद 'खाली नहीं होना चाहिए'। बैठक में विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग भी उठाई गई।

वाईएसआरसीपी ने भी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की

भाजपा के सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और लोजपा (रामविलास) तथा राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के लिए मांग उठाई। जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने भी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की। जयराम रमेश ने आंध्र प्रदेश के लिए ऐसी ही मांग न उठाने के लिए भाजपा की एक अन्य सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पर कटाक्ष किया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में जेडी(यू) नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वाईएसआरसीपी नेता ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। अजीब बात यह है कि टीडीपी नेता इस मामले पर चुप रहे।'

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रहा है

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई, मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। विपक्ष एनईईटी पेपर लीक मामले से लेकर रेलवे सुरक्षा तक के मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article