गुजरात : CM पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल शपथ लेंगे नए मंत्री, कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं ये चेहरे
- Reported by: हितेन विठलानीEdited by: आलोक कुमार राव
- Updated Oct 16, 2025, 05:56 PM IST
नए मंत्रियों को कल 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस्तीफा लेने से पहले सीएम ने मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का आधिकारिक ऐलान किया गया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
गुजरात में 17 अक्टूबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। तस्वीर-PTI
Gujarat cabinet: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़सभी सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को पटेल कैबिनेट का विस्तार होगा और नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के लिए सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए। नए मंत्रियों को कल 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस्तीफा लेने से पहले सीएम ने मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का आधिकारिक ऐलान किया गया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सीएम पटेल रात 9 बजे बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब नए मंत्रिमंडल में 22 से 23 मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को दोबारा मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यही नहीं संघवी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जा सकता है। प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल को भी दोबारा मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। दो मंत्री के अलावा बाकी सभी नए और युवा चेहरों को मौका दिए जाने की बात कही जा रही है।
संभावित मंत्रियों के नाम
- सीजे चावड़ा क्षत्रिय, कांग्रेस से भाजपा में आए, उत्तर गुजरात
- जयेश रादडिया, लेउआ पटेल, सौराष्ट्र
- अल्पेश ठाकोर, ओबीसी, उत्तर गुजरात
- अर्जुन मोढवाडिया, मेर ओबीसी, सौराष्ट्र, कांग्रेस से भाजपा में आए
- रिवाबा जडेजा, क्षत्रिय, क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी, सौराष्ट्र
- डॉ. दर्शिता शाह, जैन, सौराष्ट्र
- महेश कसवाला, लेउवा पटेल, सौराष्ट्र
- उदय कानगड़, ओबीसी, सौराष्ट्र
- डॉ प्रद्युमन वाजा, दलित, सौराष्ट्र
- संदीप देसाई, अनाविल ब्राह्मण, दक्षिण गुजरात
- नरेश पटेल, आदिवासी, दक्षिण गुजरात
- संगीता पाटिल, मराठी,दक्षिण गुजरात
- केयूर रोकड़िया, वैष्णव वणिक, मध्य गुजरात
- जीतू चौधरी, ओबीसी, दक्षिण गुजरात
- गणपत वसावा, आदिवासी, दक्षिण गुजरात
- पंकज देसाई, ब्राह्मण, मध्य गुजरात
- अनिरुद्ध दवे, ब्राह्मण,कच्छ
- मनीषा वकील, दलित, मध्य गुजरात
- दर्शना वाघेला, दलित, अहमदाबाद
राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने पहले बताया था कि आगामी मंत्रिपरिषद विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे होगा।’
कैबिनेट में हो सकते हैं 22 से 23 मंत्री
गुजरात के मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं। आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 23 मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।