देश

दिल्ली ब्लास्ट पर अल फलाह यूनिवर्सिटी का बयान, कहा-विस्फोट में उसकी कोई भूमिका नहीं, परिसर में नहीं थी विस्फोटक सामग्री

यूनिवर्सिटी ने आगे कहा कि उसकी प्रयोगशालाएं का इस्तेमाल केवल एमबीबीएस छात्रों एवं अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की अकेडमिक एवं प्रशिक्षण जरूरतों के लिए होता है। बयान में कहा गया है कि प्रयोगशाला में हर एक काम नियामकीय प्राधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षा, वैधानिक एवं नैतिक मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।

al falah university

दिल्ली विस्फोट मामले में संदेह के घेरे में आई अल-फलाह यूनिवर्सिटी। तस्वीर-PTI

Al Falah University: फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में अपनी संलिप्तता होने से इंकार किया है। यूनिवर्सिटी ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि उसके परिसर में 'किसी तरह के रसायन' अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं रखी गई और लाल किले विस्फोट मामले से उसका कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी ने आगे कहा कि उसकी प्रयोगशालाएं का इस्तेमाल केवल एमबीबीएस छात्रों एवं अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की अकेडमिक एवं प्रशिक्षण जरूरतों के लिए होता है। बयान में कहा गया है कि प्रयोगशाला में हर एक काम नियामकीय प्राधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षा, वैधानिक एवं नैतिक मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।

76 एकड़ में फैला है विवि का परिसर

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल धौज गांव में अल-फलाह विश्वविद्यालय और उसका 76 एकड़ में फैला परिसर ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’और दिल्ली के लाल किले के पास हुए उच्च तीव्रता वाले विस्फोट के सिलसिले में तीन चिकित्सकों की गिरफ्तारी के बाद जांच के घेरे में आ गया है। पढ़े-लिखे लोगों के ‘पाकिस्तान समर्थित सरपरस्तों के इशारे पर काम करते’ हुए पाए जाने के बाद जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि यह विश्वविद्यालय ऐसे व्यक्तियों के लिए आश्रय स्थल कैसे बन गया।

al falah university
फरीदाबाद में स्थित है अल-फलाह यूनिवर्सिटी।

2014 में हरियाणा सरकार ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया

विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इसकी स्थापना हरियाणा विधानसभा द्वारा हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई थी। इसकी शुरुआत 1997 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी। 2013 में अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) से ‘ए’ श्रेणी की मान्यता प्राप्त हुई। 2014 में हरियाणा सरकार ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। अल-फलाह मेडिकल कॉलेज भी इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कई विशेषज्ञों के अनुसार, अपने प्रारंभिक वर्षों में अल-फलाह विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के एक उत्कृष्ट विकल्प के रूप में सामने आया।

अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट करता है विवि का प्रबंधन

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से केवल 30 किलोमीटर दूर स्थित इस विश्वविद्यालय का प्रबंधन अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी हैं। उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्ला कासिमी एम ए और सचिव मोहम्मद वाजिद डीएमई हैं। अल-फलाह विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद परवेज हैं। डॉ. भूपिंदर कौर आनंद इसकी कुलपति हैं। यह विश्वविद्यालय तीन कॉलेजों में शिक्षा प्रदान करता है : अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, और अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग।

विश्वविद्यालय में 650 बिस्तरों वाला अस्पताल भी

इस विश्वविद्यालय में 650 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी है, जहां चिकित्सक मुफ्त में मरीजों का उपचार करते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को पूरे दिन विश्वविद्यालय में निरीक्षण किया और कई लोगों से पूछताछ की। सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटकों से लदी एक कार में हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। पुलवामा का डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था। ऐसा संदेह है कि विस्फोटकों से लदी हुंदै आई20 वही चला रहा था। यह विस्फोट विश्वविद्यालय से जुड़े तीन चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ का खुलासा हुआ, जो कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। गिरफ्तार लोगों में शामिल डॉ. मुजम्मिल गनई अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव Author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!
संबंधित खबरें

सरकार बोली- IndiGO पर कार्रवाई जरूर होगी...आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां जारी, दिल्ली, कोलकाता में ज्यादा दिक्कत

सरकार बोली- IndiGO पर कार्रवाई जरूर होगी...आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां जारी, दिल्ली, कोलकाता में ज्यादा दिक्कत

Goa: 'डांस फ्लोर' पर 100 लोग मौजूद...देखते ही देखते जल गया पूरा क्लब, पुलिस बोली- सिलेंडर फटा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? जानें

Goa: 'डांस फ्लोर' पर 100 लोग मौजूद...देखते ही देखते जल गया पूरा क्लब, पुलिस बोली- सिलेंडर फटा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया? जानें

TIMES NOW EXCLUSIVE: गोवा आग हादसे पर बोले सीएम सावंत- दोषियों को दी जाएगी सजा, किसी को नहीं बख्शा जाएगा

TIMES NOW EXCLUSIVE: गोवा आग हादसे पर बोले सीएम सावंत- दोषियों को दी जाएगी सजा, किसी को नहीं बख्शा जाएगा

Indigo Crisis: नहीं कम हो रही यात्रियों की परेशानी! आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो ने 10 दिसंबर तक संचालन सामान्य होने की जताई उम्मीद

Indigo Crisis: नहीं कम हो रही यात्रियों की परेशानी! आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो ने 10 दिसंबर तक संचालन सामान्य होने की जताई उम्मीद

हालात पर नजर रखने के लिए IndiGo ने गठित किया क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, हवाई यात्री अब भी हलकान

हालात पर नजर रखने के लिए IndiGo ने गठित किया क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, हवाई यात्री अब भी हलकान