देश

लोकसभा में शायराना हुए अखिलेश, बोले- 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, अग्निवीर पर भी सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav Speech In Parliament : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मोदी सरकार को निशाने पर लिया। मंगलवार को लोकसभा में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत हुई है। EVM पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें आज भी इस व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

Image

लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

KEY HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने कहा कि वह यूपी की 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी उन्हें EVM पर भरोसा नहीं होगा
  • कन्नौज से सांसद अखिलेश ने कहा कि ईवीएम पर उन्हें कल भी संदेह था, आज भी और कल भी रहेगा
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हिस्सा लेते हुए सपा अध्यक्ष ने कही ये बातें

Akhilesh Yadav Speech In Parliament : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकल हमला बोला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अखिलेश ने लोकसभा में कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की नौतिक जीत हुई है। भाजपा के मिशन 400 पार वाले नारे पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में 400 पार का दावा किया गया था। लेकिन जनता ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया। यह पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है चलने वाली नहीं सरकार। ये गिरने वाली सरकार है।

शेरों-शायरी से भाजपा पर किया हमला

कन्नौज से सांसद ने शेरों-शायरी के जरिए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने।' जुमलेबाज सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। इस सरकार में शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। यूपी में जितनी परीक्षाएं हुईं हैं, सब लीक हुई हैं। अखिलेश ने दावा किया कि नौकरी न देने के लिए परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को नौकरी दी है बल्कि उनसे रोजगार और नौकरी छीनी है। अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जब भी सत्ता में आएगा, यह योजना खत्म कर दी जाएगी।

80 सीट भी जीत जाऊं तो भी ईवीएम पर भरोसा नहीं-अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है लेकिन पिछले 10 सालों के अपने कार्यकाल के दौरान एक भी नई मंडी नहीं खोली गई। जब एक मंडी नहीं खुली तो किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कैसे भरोसा करेंगे। अखिलेश ने हमेशा की तरह ईवीएम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था, आज भी नहीं है। 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी इस पर भरोसा नहीं होगा। हम ईवीएम से जीतकर ईवीएम को बदलेंगे।

'होइहें वही जो राम रचि रखा'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है। नौजवान तैयारी से जाता था और जब परीक्षा देकर लौटता है तो उसे पता लगता है कि पेपर लीक हो गया। ये हर परीक्षा में हुआ। नीट का पेपर भी लीक हो गया। ये आखिर क्यों हो रहा है। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती इसलिए पेपर लीक कराया जा रहा है। जो सरकार उम्मीद को मार दे वो कैसे युवा के लिए काम करेगी।

फैजाबाद सीट पर सपा को मिली जीत की चर्चा करते हुए सपा नेता ने कहा कि एक जीत और हुई है। वह जीत अयोध्या की है। यह जीत भारत के लिए सबसे बड़ी जीत है। अखिलेश ने रामचरित मानस की एक चौपाई का जिक्र करते हुए कहा कि 'होइहें वही जो राम रचि रखा- ये उनका फैसला है जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?