देश

अखिलेश यादव ने छोड़ी करहल विधानसभा सीट, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद, क्या हैं मायने?

म चुनाव में मिली भारी के बाद से ही कयास लग रहे थे कि अखिलेश यूपी विधानसभा चुनावों तक दिल्ली में अपनी सियासी पारी को आगे बढ़ाएंगे।

Image

अखिलेश यादव

Photo : ANI

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से सांसद बने रहेंगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को शिकस्त दी है।

दिल्ली में करेंगे राजनीति

आम चुनाव में मिली भारी के बाद से ही कयास लग रहे थे कि अखिलेश इस बार दिल्ली में अपनी सियासी पारी को आगे बढ़ाएंगे। अखिलेश ने लोकसभा चुनाव सपा को जबरदस्त दिलाई और उनकी पार्टी सबसे अधिक 37 सीटें जीतने में कामयाब रही। सपा की कामयाबी ने भाजपा का पूरा गणित ही गड़बड़ा दिया और वह बहुमत से काफी पीछे 240 सीटों पर ही अटक गई।

इंडिया गठबंधन के अहम साझीदार बने

यूपी विधानसभा होने में अभी 2 साल से अधिक का वक्त है। ऐसे में अखिलेश अगले 2 साल तक केंद्र की राजनीति में सक्रिय रह सकते हैं। केंद्र में गठबंधन सरकार के मद्देनजर अखिलेश का फैसला अहम है। संसद में वह राहुल गांधी के साथ मिलकर सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। साथ ही इंडिया गठबंधन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इंडिया एलायंस में कांग्रेस के बाद अखिलेश की पार्टी ने ही सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं।

अखिलेश का रहना इसलिए जरूरी

इससे पहले अखिलेश यादव ने बताया था कि वह बहुत जल्‍द विधानसभा में जानकारी देंगे कि लोकसभा सीट और विधानसभा सीट में से वह कौन सी सीट अपने पास रखेंगे। फिलहाल विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) के पास लोकसभा में 236 सांसद हैं, जबकि सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के पास 293 सांसदों का समर्थन हासिल है। विपक्ष बार-बार ये दावा कर रहा है कि मोदी सरकार 3.0 ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली है। ऐसे में गठबंधन ऐसा कुछ नहीं करना चाहेगा कि एक भी सीट उसके खाते से कम हो। अखिलेश को सपा संसदीय दल का नेता भी चुने जाने की संभावना है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article