देश

अजित पवार का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? दिग्विजय सिंह ने उठाए कई सवाल, DGCA से की जांच की मांग

Ajit Pawar Plane Crash: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बारामती में हुए विमान हादसे की जांच की मांग की। इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

Image

अजित पवार का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? दिग्विजय सिंह ने उठाए कई सवाल, DGCA से की जांच की मांग

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने पूरे मामले की जांच की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने की जांच की मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विमान दुर्घटना की जांच की मांग की। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, ''अजित पवार का लंबा राजनीतिक इतिहास रहा... यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है...''

कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान?

इस दौरान, दिग्विजय सिंह ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि हादसा क्यों हुआ? शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले मुंबई में भी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह घटना कम बिजिबिलिटी की वजह से हुआ। सामान्यतौर पर 5 किलोमीटर की बिजिबिलिटी नहीं होने पर लैंडिंग नहीं होनी चाहिए। पहली बार विमान नीचे उतरा और फिर टेकऑफ किया, लेकिन दूसरी बार लैंडिंग के वक्त एयरस्ट्रिप मिस हो गया...

उन्होंने आगे कहा कि डीजीसीए को इस हादसे की पूरी जांच करनी चाहिए। जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस कंपनी के विमानों का मेंटेनेंस कौन कर रहा है? क्या डीजीसीए का क्लियरेंस था या नहीं? इसकी भी जांच हो। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को विमान हादसे पर दुख जताते हुए इस पूरे मामले की जांच की मांग की। इस हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

SC की निगरानी में हो जांच

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। ममता बनर्जी की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''जांच तो होना चाहिए क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है..सभी नेता (विमान से) जाते हैं, कॉरपोरेट (के लोग) भी जाते हैं। अहमदाबाद में दुर्घटना हुई। यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article