देश

Air India Flight: भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर फिसला एअर इंडिया का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Airport: एयर इंडिया का एक विमान सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उस समय परेशानी में पड़ गया जब भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया। एयरलाइन के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य बिना किसी चोट के उतर गए।

Image

भारी बारिश के दौरान मुंबई में एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला

Photo : iStock

Mumbai Airport: केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर लैंडिंग के समय रनवे से बाहर निकल गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 9:27 बजे हुई। इसके कारण सीएसएमआईए के प्राथमिक रनवे को भी कुछ नुकसान हुई है, इसकी पुष्टि सीएसएमआईए के प्रवक्ता की ओर से भी की जा चुकी है।

सभी यात्री सुरक्षित, हो रही विमान की जांच

सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने कहा कि 21 जुलाई 2025 को सुबह 09:27 बजे, कोच्चि से आने वाला एक विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) के रनवे से बाहर निकल गया। रनवे से बाहर निकलने की स्थिति से निपटने के लिए सीएसएमआईए की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के मुख्य रनवे 09/27 को मामूली नुकसान हुआ है। परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए दूसरे रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है। बयान में आगे कहा गया कि सीएसएमआईए में सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि केरल के कोच्चि से मुंबई आ रही एआई2744 विमान अधिक बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय टचडाउन होने के बाद रनवे से बाहर निकल गया। घटना में किसी यात्री और क्रू को कोई नुकसान नहीं हुआ है और सभी को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चल रही विमान की जांच

इस अतिरिक्त, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद में एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की 'निष्पक्ष और पारदर्शी' जांच कर रहा है। विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक यात्री को छोड़कर सभी यात्री मारे गए थे। एआई विमान दुर्घटना पर सदन में अपना पहला बयान देते हुए, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन और एएआईबी द्वारा विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर गहन जांच की जा रही है और अंतिम जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article