देश

एयर इंडिया का एक और विमान कैंसिल, केबिन में अधिक तापमान हो जाने के बाद भुवनेश्वर-दिल्ली उड़ान रद्द

भुवनेश्वर से रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से महज कुछ देर पहले एअर इंडिया की एक उड़ान को विमान के केबिन में ‘उच्च तापमान’ हो जाने के कारण रद्द कर दिया गया।

Image

एयर इंडिया की भुवनेश्वर-दिल्ली उड़ान रद्द (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-500 को रविवार को अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब उड़ान से ठीक पहले विमान के केबिन में अत्यधिक तापमान दर्ज किया गया, जिसे एयरलाइन ने "तकनीकी समस्या" के रूप में बताया गया। इस घटना ने एक बार फिर एयर इंडिया की तकनीकी विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर ऐसे समय में जब विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में कई सुरक्षा उल्लंघनों का खुलासा किया है।

एयर इंडिया ने क्या कहा

एयर इंडिया ने एक संक्षिप्त बयान में कहा: “3 अगस्त को भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए निर्धारित उड़ान संख्या AI-500 को तकनीकी समस्या के कारण रद्द किया गया है। यह समस्या प्रस्थान से पहले केबिन के तापमान में असामान्य वृद्धि के चलते उत्पन्न हुई।”

एयर इंडिया का एक और फ्लाइट कैंसिल

एयरलाइन ने बताया कि भुवनेश्वर स्थित ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सहायता कर रहा है और उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, इस बयान में विमान में सवार यात्रियों की संख्या, विमान का प्रकार, या उड़ान के संभावित देरी या नए शेड्यूल की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। यह एक ही दिन में एयर इंडिया में दूसरी तकनीकी खराबी की घटना थी। इससे पहले, AI-349 (सिंगापुर-चेन्नई) उड़ान को भी रखरखाव संबंधी कार्य के चलते रद्द करना पड़ा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?