Eden Gardens Stadium: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर छिड़ी सियासी जंग के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) नेता इमरान सोलंकी ने बड़ा दावा कर चौंका दिया है। इमरान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ही दावा ठोक दिया। सोलंकी ने ईडन गार्डन्स की जमीन को वक्फ का बताया है। सोलंकी ने दलील दी है कि राज्य सरकार इसका किराया देती है।
ईडन गार्डन्स देश का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है और एआईएमआईएम नेता ने इस पर दावा ठोक इस बहस को और बढ़ा दिया है कि वक्फ विधेयक संशोधन बिल आज वक्त की जरूरत बन गया है। सोलंकी ने दावा किया कि राज्य सरकार इस स्टेडियम के लिए किराया देती है और ये वक्फ की संपत्ति है।
और क्या-क्या दावे किए
सोलंकी ने ये भी दावा किया कि बंगाल में वक्फ की सबसे ज्यादा जमीन है। कहा कि यहां वक्फ की सबसे अधिक संपत्ति का अतिक्रमण हुआ है। 8000 जगह वक्फ की जमीन का अतिक्रमण हुआ और इन्हीं में ईडन गार्डन्स की जमीन भी शामिल है। सोलंकी ने फोर्ट विलियम्स की जमीन को भी वक्फ बोर्ड की संपत्ति करार दिया है।
