देश

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथयात्रा के बीच बेकाबू हुआ हाथी; मची भगदड़, देखें Viral Video

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल 2 हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। सामने आये वीडियो में हाथी बीच सड़क पर इधर से उधर भागते नजर आ रहे है। देखिए वायरल वीडियो...

Image

अहमदाबाद की जगन्नाथ रथ यात्रा में बेकाबू हुए हाथी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra: गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल 2 हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। सामने आये वीडियो में हाथी बीच सड़क पर इधर से उधर भागते नजर आ रहे है और महावत और वन विभाग के कर्मचारी उसे काबू करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हाथी तेजी से भीड़ के बीच से आगे बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा में 17 हाथियों का दल शामिल किया गया है, जिसमें 16 मादा हाथी थे तो 1 नर था। जानकारी के मुताबिक एक नर हाथी के बेकाबू होने के बाद उसे देख दो मादा हाथी भी उसके पीछे बेकाबू हुए जिसे कुछ ही मिनट के भीतर उनके साथ मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने इंजेक्शन से काबू में किया और रथयात्रा से बाहर किया। जहां पर ये हादसा हुआ वहां अब स्थिति सामान्य है। रथयात्रा अपने रूट के मुताबिक आगे बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की यह 148वीं रथयात्रा है, जो पारंपरिक उल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित मंगला आरती में परिवार समेत हिस्सा लिया और महाप्रभु के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा की विधिवत शुरुआत की और पारंपरिक पाहिंद विधि का पालन करते हुए भगवान के रथ के सामने सोने की झाड़ू लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ये विधि सेवा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article