देश

'मुख्तार को मारने में पूरी मशीनरी लगी हुई है', माफिया डॉन के भाई अफजाल अंसारी का गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 12:43 PM IST

Mukhtar Ansari: आईसीयू और मेडिकल कॉलेज के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अंसारी का इलाज हो रहा है और उसकी हालत स्थिर है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार ने पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत की थी।

Mukhtar Ansari: गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने अपने भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की सेहत पर बड़ा बयान दिया है। अफजाल ने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उसके भाई को मारने के लिए सरकार की पूरी मशीनरी लगी हुई है। मुख्तार को मारने की कोशिश की गई है। बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मु्ख्तार अंसारी की सोमवार रात तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

मुख्तार ने पेट में दर्द होने की शिकायत की थी

आईसीयू और मेडिकल कॉलेज के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अंसारी का इलाज हो रहा है और उसकी हालत स्थिर है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार ने पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत की थी। जेल में बाथरूम जाते समय वह गिर पड़ा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

बांदा पहुंचे मुख्तार के परिजन

जानकारी के मुताबिक मुख्तार के तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्रशासन ने उसके परिवार वालों को दी। उन्हें वायरलेस से संदेश भेजकर तत्काल अस्पताल बुलाया गया। परिजन बांदा पहुंच गए हैं लेकिन अभी किसी को मुख्तार से मिलने की इजाजत नहीं है।

जेल में 'धीमा जहर' देने का आरोप

अंसारी ने कहा कि विगत 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में एक मामले की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई के दिन मुख्तार के वकील ने अदालत में दरख्वास्त दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके मुवक्किल को जेल में 'धीमा जहर' दिया गया है जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। बांदा मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, "मुख्तार अंसारी को तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर पेट में दर्द की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया था और चार-पांच दिनों से पेट में काफी दर्द था। उपचार शुरू हो गया है। वर्तमान में रोगी की हालत स्थिर है।"

कई मामलों में मुख्तार को हुई है सजा

बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्तार के रिश्तेदार मंसूर अंसारी ने कहा कि उन्हें उनसे यह कहते हुए नहीं मिलने दिया गया कि वह इसके लिए बांदा जेल अधीक्षक से अनुमति लेकर आएं। मुख्तार से मुलाकात करके आए उसके वकील नसीम हैदर ने बताया ‘उनकी हालत थोड़ी बेहतर हुई है। अल्ट्रासाउंड और अन्य रिपोर्टों का इंतजार है। उनके पेट में दर्द है।’ मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में निरुद्ध है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था