देश

'पटरी पर धीरे-धीरे लौट रहा पर्यटन, एक नई शुरुआत की उम्मीद', पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों के घाटी आने पर फारूक बोले

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘पहलगाम की घटना के बाद मैं सभी की चिंता समझता हूं। लेकिन कृपया आश्वस्त रहें कि सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कृपया उन लोगों की बात सुनें जो हाल ही में पहलगाम से लौटे हैं।’उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा भी हो रही है और जम्मू कश्मीर के लिए सीधी उड़ानों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Image

पर्यटकों का आना आशा की उम्मीद- फारूक अब्दुल्ला। तस्वीर-पीटीआई

Farooq Abdulah: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन बहाल होने को लेकर आशा का माहौल है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। यहां यात्रा और पर्यटन पर एक कार्यक्रम में अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकी हमले के बाद पर्यटन के ‘पटरी पर लौटने’ के साथ जम्मू कश्मीर में एक नई शुरुआत की उम्मीद है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘2025 हमारे लिए आसान साल नहीं है। इस साल को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है - पहलगाम हमले से पहले और बाद में। हम सब देख रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन फिर से पटरी पर लौट रहा है। यह आशा का संदेश है।’

पश्चिम बंगाल के लोग जम्मू कश्मीर के साथ-फारूक

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग जम्मू कश्मीर के साथ हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच संबंध ‘विश्वास और स्नेह’के संदर्भ में समय के साथ और भी मजबूत होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल राजनीतिक और आर्थिक, दोनों ही रूपों में जम्मू कश्मीर के साथ खड़ा है। जमीनी स्तर पर, एक नई शुरुआत की उम्मीद का माहौल है।’अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

'कुछ जगहों पर हम सुरक्षा ऑडिट कर रहे'

उन्होंने कहा, ‘पहलगाम की घटना के बाद मैं सभी की चिंता समझता हूं। लेकिन कृपया आश्वस्त रहें कि सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कृपया उन लोगों की बात सुनें जो हाल ही में पहलगाम से लौटे हैं।’उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा भी हो रही है और जम्मू कश्मीर के लिए सीधी उड़ानों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पर्यटन फिर से पटरी पर लौट रहा है। मैं इसे बढ़ावा देने के लिए इस शहर (कोलकाता) में हूं।’ उन्होंने कहा कि अब पर्यटकों को पहलगाम जाने की अनुमति दी गयी है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘कुछ जगहों पर हम सुरक्षा ऑडिट कर रहे हैं। हम पर्यटकों को एक सुरक्षित पर्यटक स्थल मुहैया कराने के लिए काम कर रहे हैं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article