देश

मराठा आरक्षण आंदोलन के बाद बीएमसी ने रात भर सड़कों से साफ किया कचरा

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा अपना अनशन समाप्त करने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारियों ने दक्षिण मुंबई में सड़कों और आजाद मैदान में पड़े कचरे, खाने-पीने की चीजों एवं पानी की बोतलों के ढेर को हटाने के लिए रात भर काम किया। पांच दिनों तक यह प्रदर्शन चला।

Image

बीएमसी ने रात भर सड़कों से साफ किया कचरा (फोटो - PTI)

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा अपना अनशन समाप्त करने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारियों ने दक्षिण मुंबई में सड़कों और आजाद मैदान में पड़े कचरे, खाने-पीने की चीजों एवं पानी की बोतलों के ढेर को हटाने के लिए रात भर काम किया।

पांच दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद आजाद मैदान से आरक्षण प्रदर्शनकारियों के रवाना होने के साथ मंगलवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र भर से समुदाय के सदस्यों द्वारा भेजे गए बचे हुए खाने को स्थानीय निवासियों और इलाके से गुजरने वाले अन्य लोगों में बांटने की कोशिश की।

बची हुई बोतलें सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बांटने की योजना

इसके बावजूद देर रात तक प्रदर्शन स्थल के अंदर और बाहर कुछ जगहों पर काफी मात्रा में भोजन सामग्री पड़ी रही। आजाद मैदान और उसके आसपास पानी की बोतलों के ढेर लगे हुए थे और कुछ लोग उन्हें उठाते भी देखे गए। विश्व मराठा संगठन के एक कार्यकर्ता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्होंने बची हुई बोतलें मुंबई के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बांटने की योजना बनाई है।

रात भर सड़कों और आजाद मैदान की हुई सफाई

सोमवार के विपरीत आजाद मैदान से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बाहर का चौक और आसपास की सड़कें मंगलवार को अपेक्षाकृत साफ थीं। हालांकि बची हुई खाने-पीने की चीजें, मिनरल वॉटर की बोतलें, रैपर, पेपर प्लेट और कप सहित कचरे के ढेर अब भी देखे जा सकते हैं।

मराठा समुदाय के एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को कहा कि वे प्रदर्शन स्थल की सफाई कर देते, लेकिन मुंबई के बाहर से आए प्रदर्शनकारी पहले ही जा चुके थे और गणपति विसर्जन के कारण स्थानीय लोग चले गए थे। बीएमसी की टीम ने रात भर सड़कों और आजाद मैदान की सफाई की।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी