देश

NDA vs INDIA: विपक्षी गठबंधन ने ले लिया INDIA, अब भारत के लिए छिड़ी सियासी जंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 19, 2023, 11:05 AM IST

अपने गठबंधन के लिए इंडिया नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके लिए जीतेगा भारत टैगलाइन को चुना है।

Image

एनडीए बनाम इंडिया की जंग

INDIA vs NDA: 2024 चुनाव के लिए बीजेपी और विपक्ष के बीच सियासी घमासान चरम पर पहुंच चुका है। बेंगलुरू में हुई बैठक में विपक्षी दलों ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए अपने गठबंधन का नाम इंडिया (I.N.D.I.A )रखकर हर किसी को चौंका दिया। देश के नाम से जुड़ा ये शब्द बेहद कैची है और आसानी से हर किसी की जुबान पर आ जाएगा। अब लड़ाई भारत नाम को लेकर शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया ही था कि अब विपक्ष ने इसे भी इस्तेमाल करने का इरादा जाहिर कर दिया है। साफ तौर पर इंडिया के बाद अब भारत पर सियासी जंग होती दिख रही है।

पीएम मोदी ने दिया विपक्ष को जवाब

अपने गठबंधन का नाम इंडिया देने के साथ ही विपक्ष के इस फैसले का बीजेपी की तरफ से भी जवाब भी आने लगा। पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में भारत का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन नकारात्मकता पर बना है और यह कभी नहीं जीतेगा। उन्होंने कहा कि जब कोई गठबंधन वंशवादी और भ्रष्ट होगा तो देश हार जाएगा। विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन का मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री ने भारत की बात की और कहा कि एनडीए गरीबों और पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।

विपक्ष का टैगलाइन, जीतेगा भारत...

वहीं, अपने गठबंधन के लिए इंडिया नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके लिए जीतेगा भारत टैगलाइन को चुना है। सूत्रों ने बताया कि इस टैगलाइन को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान कई नेताओं को लगा कि गठबंधन के नाम में भारत शब्द भी शामिल होना चाहिए। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसे टैगलाइन में इस्तेमाल करने का फैसला किया गया। कई नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कई नेताओं के संयुक्त प्रयासों से यह टैगलाइन चुनी गई है।

भारत टैगलाइन पर ऐसे लिया फैसला

भारत टैगलाइन पर आखिरी फैसला मंगलवार देर रात लंबे विचार-विमर्श के बाद लिया गया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अब शिवसेना प्रमुख (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सुझाव दिया था कि विपक्षी गठबंधन की एक हिंदी टैगलाइन होनी चाहिए। बेंगलुरु में मंगलवार को समाप्त हुए विपक्ष के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान I.N.D.I.A नाम को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम भारत की लड़ाई होगी। राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई एनडीए और I.N.D.I.A, नरेंद्र मोदी और I.N.D.I.A, उनकी विचारधारा और I.N.D.I.A. के बीच है। भारत हमेशा सभी लड़ाई जीतता है।

अब भारत पर छिड़ी जंग

भारत को लेकर छिड़ी ये जंग अब तीखी होती जा रही है। जहां पीएम मोदी ने इस नकारात्मकता पर बना गठबंधन बताया तो असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा एक कदम और आगे बढ़ गए। सीएम सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया शब्द ही हटा दिया। इसकी जगह उन्होंने भारत का इस्तेमाल किया है। नए सियासी कदम बता रहे हैं कि अगला चुनाव मुद्दों की बजाय नाम और सिंबल पर सिमट सकता है। जाहिर तौर पर विपक्षी दलों का इंडिया और भारत शब्दों का इस्तेमाल करना ये बताता है कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ने वाली बीजेपी को उसी की जमीन पर चुनौती देने की तैयारी हो रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द