देश

'आदिपुरुष' को लेकर डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस, 5 प्वाइंट में समझिए क्या है आपत्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 09:12 PM IST

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन करने और इसमें आपत्तिजनक सीन हटाने को लेकर कुलदीप तिवारी ने की अर्जी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को नोटिस जारी किया है। जानिए उनकी पांच आपत्तियां क्या हैं?

Image

Adipurush को लेकर डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को नोटिस

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन करने और इसमें आपत्तिजनक सीन को हटाने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में कुलदीप तिवारी ने एक याचिका दाखिल की थी। याचिका पर पिछले 2 दिन से सुनवाई हो रही है। आज कोर्ट ने इस मामले में फिल्म सेंसर बोर्ड पर कड़ी टिप्पणियां की है। साथ ही इस फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड से कल इस पूरे मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है।

याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी का कहना है कि उन्होंने पांच बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी।

  1. पहला विभीषण की पत्नी को नहाने के बाद कपड़े बदलते हुए बोल्ड सीन के तौर पर दिखाना।
  2. माता सीता का सिंदूर ना लगाना और ब्लाउजलेस दिखाना।
  3. हनुमान को एक मौलाना के तौर पर प्रजेंट करना।
  4. उनके वस्त्र काले दिखाना।
  5. पुष्पक विमान की जगह पर चमगादड़ को दिखाना रावण का चमगादड़ को मांस खिलाना।

इस पर कोर्ट ने कहा की फिल्म के डिस्क्लेमर में आपने इसे बाल्मीकि रामायण पर आधारित बताया है जबकि यह फिल्म बिल्कुल उसके उल्टी है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहां की यह हिंदू धर्म के टॉलरेंस का टेस्ट लिया जा रहा है। इस तरह की फिल्में सनातन धर्म पर कुठाराघात है। कोर्ट ने इन बातों को एडमिट किया और कल सेंसर बोर्ड से इस मामले में जवाब मांगा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article