तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर कथित रूप से हथियारबंद व्यक्ति के पकड़े जाने की घटना को लेकर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अभिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शुक्रवार रात दिल्ली से कोलकाता लौटने के तुरंत बाद एयरपोर्ट परिसर में एक चौंकाने वाली घटना हुई। कुछ हथियारबंद लोगों को पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कुछ लोगों की मंशा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस घटना को मुख्यधारा के मीडिया में पर्याप्त कवरेज नहीं मिल रही है। सनद रहे कि अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने और बागी टीएमसी सांसदों के नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में मर्जर को चुनौती देने के लिए दिल्ली गए थे।
क्या है पूरा मामला?
इससे पहले, टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी आरोप लगाया कि शुक्रवार रात जब वह और अभिषेक बनर्जी कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तब एक कथित भाजपा समर्थक हथियार के साथ एयरपोर्ट के एग्जिट गेट के पास मौजूद था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'PoJK को वापस लेने का दम सिर्फ PM मोदी में...', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर दिया बड़ा दावा
डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए आशंका जताई कि यह अभिषेक बनर्जी पर हत्या की कोशिश का ममला हो सकता है। इसके अलावा, टीएमसी सांसद ने पार्टी के ऑफिशियल हैंडल से अपलोड किए गए एक वीडियो को भी शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि टीएमसी की महिला समर्थक ने उस व्यक्ति को पकड़ा था।
टीएमसी ने इस घटना को "राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने की राज्य प्रायोजित साजिश" करार दिया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।
