देश

'मोदी और अमित शाह ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है, इन सातों गद्दारों को जनता माफ नहीं करेगी'

राघव चड्ढा सहित AAP के 7 सांसद भाजपा ज्वाइन करेंगे। हालांकि, राघव चड्ढा ने किसी का नाम नहीं लिया, उन्होंने दो-तिहाई सांसद कहा था, लेकिन वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बता दिया कि वे सात सांसद कौन हैं -

Image

संजय सिंह ने बताया कौन-कौन नेता AAP छोड़ रहे हैं

आम आदमी पार्टी (AAP) से पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। राघव चड्ढा के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद सदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्य सभा सांसद भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके साथ अन्य कौन-कौन से नेता हैं।

इसके तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय सिंह ने उन सभी सांसदों का नाम लिया, जिनके पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है। राघव चड्ढा ने तो नाम नहीं लिए, लेकिन संजय सिंह ने एक-एक सांसद का नाम लेकर कहा कि इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ साजिश है।

संजय सिंह ने पार्टी छोड़कर जाने वाले इन सात लोगों का नाम सांसदों का नाम लिया -

  1. राघव चड्ढा
  2. संदीप पाठक
  3. राजिंदर गुप्ता
  4. विक्रमजीत सिंह साहनी
  5. अशोक मित्तल
  6. स्वाति मालीवाल
  7. हरभजन सिंह
7 AAP MP who joined BJP.

इन सात सांसदों ने AAP को कहा अलविदा

उन्होंने कहा आज AAP के 7 सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया जा रहा है। इन सातों नामों को पंजाब की जनता ने याद रखना चाहिए। उन्होंने सातों सांसदों को पंजाब के साथ गद्दारी करने वाला बताया और कहा कि पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। पंजाब की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की पूरी लिस्ट यहां है -

1. राघव चड्ढा (पंजाब)

2. संदीप पाठक (पंजाब)

3. राजिंदर गुप्ता (पंजाब)

4. विक्रमजीत सिंह साहनी (दिल्ली)

5. अशोक मित्तल (पंजाब)

6. स्वाति मालीवाल (दिल्ली)

7. हरभजन सिंह (पंजाब)

8. संजय सिंह (दिल्ली)

9. एनडी गुप्ता (दिल्ली)

10. बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब)

इस दौरान संजय सिंह ने पंजाब सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि आज उस अच्छा काम कर रही सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article