देश

'मैं BJP में जा रहा...', AAP के साथ तकरार के बाद राघव चड्ढा सहित तीन सांसदों ने छोड़ी पार्टी; केजरीवाल को कहा धन्यवाद

Raghav Chadha Quit AAP: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों ने भाजपा में शामिल होने की बात कही। इस दौरान, राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

Image

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

Raghav Chadha Quit AAP: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल होने की बात कही। इस दौरान, राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी कहा।

राघव चड्ढा ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब देशहित के काम नहीं कर रही है। यह पार्टी अपने पर्सनल हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ''मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम अपना करियर बनाने के लिए राजनीति में नहीं आए थे। आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, वहां दो विकल्प हैं- हम राजनीति छोड़ दें या हम अनुभव को लेकर सकारात्मक राजनीति करें। हम भाजपा के साथ मर्ज करेंगे।

दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ

राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई से ज्यादा आम आदमी पार्टी के सांसद हमारे साथ हैं। इसकी चिट्ठी राज्यसभा चेयरमैन को दे दी गई है। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं। राघव चड्ढा ने कहा, ''पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे... इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं, बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।''

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा, ''मैं 10 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़ा रहा हूं, लेकिन आज मैं आम आदमी पार्टी छोड़ रहा हूं, मैंने सोचा नहीं था कि ये दिन भी आएगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article