देश

दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम

AAP candidates list : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह उम्मीदवार होंगी।

Image

अरविंद केजरीवाल।

AAP candidates list : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से BB त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेता जी, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सोमेश शौकीन AAP उम्मीदवार होंगे।

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम

सीट उम्मीदवार
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगरसरिता सिंह
लक्ष्मी नगरबीबी त्यागी
बदरपुरराम सिंह नेता जी
सीलमपुरजुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडागौरव शर्मा
करावल नगरमनोज त्यागी
मटियालासोमेश शौकीन

तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काटा

इस सूची में खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को टिकट दिया गया है। ऐसे छह नाम हैं। जुबैर चौधरी सीलमपुर से कांग्रेस के 5 बार के पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे हैं। AAP ने तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव होने में अभी करीब ढाई महीने का समय शेष है लेकिन केजरीवाल की पार्टी ने काफी पहले अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जाहिर है कि इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों पर दबाव बनेगा। दिल्ली में आप औऱ कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई समझौता होता है कि नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें