देश

Manish Sisodia: हफ्ते में 1 दिन पत्नी से मिल सकेंगें मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने AAP नेता को दी इजाजत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 5, 2024, 03:07 PM IST

Manish Sisodia News: अपने आवास पर अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मांगने वाला आवेदन पर दिल्ली कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इजाजत दे दी है।

Image

मनीष सिसोदिया ने अपनी अर्जी में हफ्ते में दो बार अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी

Manish Sisodia Latest News: आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी अर्जी में हफ्ते में दो बार अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी। हालाँकि, अदालत ने सप्ताह में केवल एक मुलाकात की अनुमति दी। कोर्ट ने मौखिक रूप से यह भी कहा कि उनकी पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर को सिसोदिया की विजिट के दौरान उनके घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।

सिसोदिया ने आज अपने नियमित जमानत आवेदन को गुण-दोष के आधार पर नहीं दबाया और इसके बजाय केवल अंतरिम आवेदन पर बहस की। कोर्ट ने मामले को आगे 12 फरवरी के लिए रखा है, इसके अलावा, सप्ताह में एक बार पत्नी से मिलने के आवेदन को अगले आदेश तक अनुमति दी गई है।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि कस्टडी पैरोल में वह पत्नी से मिल सकेंगे, बैठक के दौरान डॉक्टर भी उनसे मिलेंगे, यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article